Home National हर दिन रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहा कोरोना, देश में किस राज्य में...

हर दिन रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहा कोरोना, देश में किस राज्य में कहां- कैसी पाबंदियां

Coronavirus

Report by Manisha:

काफी विकराल होता दिख रहा भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का रूप। बता दे कि एक दिन में कोरोना वायरस के मामलों ने बुधवार को सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और यह आंकड़ा 1.25 लाख पार कर लिया। अब तक यह ऐसा पहली बार है जबसे महामारी की शुरुआत हुई, जब एक दिन में 1 लाख 26 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। लगातार दूसरे दिन बुधवार को कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। मंगलवार को जहां 1 लाख 15 हजार से अधिक केस सामने आए थे, वहीं बुधवार को यह आंकड़ा करीब 1 लाख 26 हजार से अधिक हो गया। वहीं कोरोना के बढ़ते इस कहर को देखते हुए अब पाबंदियां वापस लौट आई हैं। कहीं लॉकडाउन तो कहीं नाइट कर्फ्यू का ऐलान हो गया है।

मंगलवार को पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नौ अप्रैल से 19 अप्रैल तक किया गया। वहीं पंजाब सरकार ने राज्यव्यापी नाइट कर्फ्यू को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया। यहां तक कि बेंगलुरु ने भी शहर में स्वीमिंग पूल और जिम सेंटरों को बैन कर दिया है। इसके साथ ही, आज यानी गुरुवार से यूपी की राजधानी लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है।

आपको बता दे कि देश में कोरोना की पहली लहर के पीक को कोरोना की दूसरी लहर ने पार कर लिया है, जहां सितंबर 2020 में 93 हजार के आसपास केस आते थे, वहीं अभी देश में औसतन 100761 नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। इसका तो यहीं मतलब है कि दूसरी लहर अपने पीक की ओर तेजी से बढ़ रही है। देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या भी 9 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। यह आंकड़ा मंगलवार को 8 लाख पार था। इस तरह से हर दिन कोरोना एक नया रिकॉर्ड बना रहा है।

मंगलवार को मुंबई, चंडीगढ़ के बाद दिल्ली में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया। 30 अप्रैल तक दिल्ली में पाबंदियां लागू की गई हैं। कोरोना की वजह से सबसे अधिक हालत खराब महाराष्ट्र की है, जहां भारत के कुल कोरोना केसों में आधा का योगदान इसी राज्य का है। यही वजह है कि महाराष्ट्र के कई शहरों में प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू से लेकर वीकेंड लॉकडाउन तक को लगाया है। इसके अलावा, राजस्थान और गुजरात में भी सरकार ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है।

भारत का दूसरा सबसे बड़ा हॉटस्पॉट महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ बनकर उभरा है, जहां कोरोना वायरस के लगातार केस सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि रायपुर जिले में 11 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। रायपुर में मंगलवार तक 76 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं और 1000 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं। बीते 6 दिनों में रायपुर में दस हजार से अधिक केस आए हैं और 93 लोगों की मौत हुई है।

भारत में बढ़ते कोरोना केसों के बीच केंद्र सरकार ने आगाह किया कि अगले चार सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण हैं और लोगों को महामारी की दूसरी लहर का मुकाबला करने में सहयोग करना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि लोगों ने मास्क लगाने जैसे एहतियात को तिलांजलि दे दी है।

Exit mobile version