Home National 45 साल से ऊपर सभी लोगों को कोरोना का टीका लेने पर...

45 साल से ऊपर सभी लोगों को कोरोना का टीका लेने पर सरकार का फैसला

Prakash Javadekar

एक अप्रैल से देश में 45 साल से ऊपर सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा किया कि एक अप्रैल के बाद 45 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक नागरिक कोरोना वैक्सीन लगवा सकेगा। उन्होंने बताया कि मोदी कैबिनेट ने यह फैसला टास्क फोर्स और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर किया है। प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि देश में टीका की भरपूर मात्रा उपलब्ध है। उन्होंने सभी नागरिकों से गुजारिश करते हुए कहा कि जो 45 साल के ऊपर के हैं कि वह वैक्सीन लेने के लिए रजिस्टर करें।

इस संदर्भ में बताते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ”यह निर्णय लिया गया है कि 1 अप्रैल से टीका 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को लगेगा। हम अनुरोध करते हैं कि सभी तुरंत पंजीकरण कराएं और टीकाकरण कराएं।” बता दें कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जोरों पर है। ऐसे में माना जा रहा है कि दुबारा लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसी की संभावना पर आश्वासन देते हुए जावड़ेकर ने कहा कि जिन राज्यों में कोरोना के ज्यादा मामले आ रहे हैं उन राज्य सरकारों के साथ केंद्र संपर्क में है वहां इफेक्टिव मैनेजमेंट होगा, हालात जल्दी काबू में आएंगे।

Exit mobile version