Home National देश के पहले CDS बिपिन रावत हुए पद्म विभूषण से सम्मानित, कुल...

देश के पहले CDS बिपिन रावत हुए पद्म विभूषण से सम्मानित, कुल 4 हस्तियों को मिला यह सम्मान

सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जिसमें देश के पहले CDS बिपिन रावत (Bipin Rawat) को भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया गया है। उन्हें मरणोपरांत ये सम्मान दिया गया है। पिछले साल तमिलनाडु में हुए एक हेलिकॉप्टर क्रैश में रावत का निधन हो गया था।

इसके साथ ही बीजेपी के दिवंगत नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh), गीता प्रेस के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम खेमका (Radheshyam Khemka) को भी मरणोपरांत इस पुरस्कार से नवाज़ा गया। इनके अलावा ‘किराना घराने’ की भारतीय शास्त्रीय गायिका 88 वर्षीय प्रभा अत्रे (Prabha Atre) को भी पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है।

बता दें की इस वर्ष कुल 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। 128 की कुल पद्म सूची में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला, भारत बायोटेक के कृष्णा एला और सुचित्रा एला और टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version