Home National CRPF के महानिदेशक एपी माहेश्वरी ने महिला कमांडो को शामिल करके कही...

CRPF के महानिदेशक एपी माहेश्वरी ने महिला कमांडो को शामिल करके कही ये बात

CRPF

CRPF के महानिदेशक एपी माहेश्वरी ने कहा कि फोर्स में सशस्त्र महिला योद्धाओं का इतिहास है, “जिन्होंने अपनी वीरता से देश को गौरवान्वित किया है”. “जेंडर न्यूट्रेलिटी फोर्स की विविधता को जोड़ती है। सशक्त महिलाएं एक सशक्त परिवार बनाती हैं जो आखिर में राष्ट्र को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि 88 महिला बटालियन के सात कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बलिदान दिया है और अशोक चक्र सहित कई वीरता पदक प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में, कोबरा में लगभग 12,000 कर्मचारी हैं। ये यूनिट गुरिल्ला युद्ध के लिए तैयार किया गया था।

CRPF ने आज पहली बार 34 महिला कमांडो को अपनी एलीट कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (सीओबीआरएआर) इकाई में शामिल किया। इस बाटालियन को 2009 में बनाया गया था और मुख्य रूप से वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों में तैनात किया गया था। एक कठिन प्रशिक्षण के बाद CRPF की महिला कमांडो की पहली बार कोबरा बटालियन में तैनाती की जाएगी जो अब सीधे नक्सली इलाकों में तैनात होकर उनका सफाया करेंगी। इस मौके पर ऑल वुमन ब्रास बैंड का भी गठन किया जाना है। आपको बता दें पहले से ही सीआरपीएफ में ऑल वुमन पाइप बैंड है। 

कोबरा बटालियन में इस तैनाती को लेकर सीआरपीएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा, “ये ट्रेनिंग,  फायरिंग और विशेष हथियारों, सामरिक योजना, फील्डक्राफ्ट, विस्फोटक, फॉरेस्ट सर्वाइवल आदि में अगले स्तर के प्रशिक्षण प्रदान करके इन कमांडोज की शारीरिक क्षमताओं और सामरिक कौशल को बेहतर करेगी।” बता दें कि आज ही के दिन 1986 में बल के पहले महिला बटालियन का गठन हुआ था। इस बटालियन की तैनाती ऐसे समय में की जा रही है जब नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई एक खास मोड़ पर पहुंच गई हैं।

Exit mobile version