Report by Manisha:
आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में हालात पर नियंत्रण पाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राजधानी में दो कोविड अस्पतालों को तैयार किया जाएगा. ये डीआरडीओ की टीम करेगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि डीआरडीओ की टीम जल्द लखनऊ पहुंचेगी। यहां पर टीम दो अलग-अलग जगहों पर कोविड अस्पताल का निर्माण करेंगी। ये 500 से 600 बिस्तर की क्षमता वाला अस्पताल होगा।
लड़खड़ाईं स्वास्थ्य सेवाएं
आपको बता दें कि, लखनऊ में पांच से छह हजार मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। इस वजह से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। लोगों को इसका इलाज नहीं मिल रहा। कई शिकायतें सामने आई हैं कि, डॉक्टर मरीजों से ठीक बर्ताव नहीं कर रहे हैं। दरअसल राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद भी हैं और केंद्र में अहम मंत्री पद भी उनके पास है। रक्षा मंत्री के इस ऐलान के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है।
पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन के बाद उनके बेटे की मौत
बता दें कि इससे पहले भी कोरोना संक्रमित पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन के बाद आज उनके बेटे राकेश कुमार सिंह का निधन हो गया। आज सुबह लगभग साढ़े सात बजे कोरोना की वजह से उनकी मौत हो गई। 67 वर्ष के राकेश कोरोना वायरस से पीड़ित थे।
पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन के तकरीबन 10 दिन बाद उनके पुत्र राकेश कुमार सिंह का भी निधन हो गया। उनके पुत्र भी कोरोना वायरस से पीड़ित थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनका आज सुबह रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर उनका निधन हुआ। आपको बता दें कि, भगवती सिंह का निधन कुछ दिन पहले हो गया था। उनका शव केजीएमयू को दान किया गया था, जहां जांच में कोरोना संक्रमित निकला था।