Home National Delhi On Yellow Alert: दिल्ली में ओमिक्रॉन के डर से सरकार ने...

Delhi On Yellow Alert: दिल्ली में ओमिक्रॉन के डर से सरकार ने लगाया Yellow Alert

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते केसेस को देखते हुए राजधानी में कई तरह के रोक लगने लगे है। राजधानी में पाबंदियां और सख्ती को बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने येलो अलर्ट लगा दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ‘graded response action plan’ (जीआरएपी) के तहत येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस येलो अलर्टके लगने के बाद राजधानी दिल्ली में अब कई पाबंदियां बढ़ा दी जायेंगी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कोविड-19 के मामले हल्के हैं और संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद ऑक्सीजन या वेंटीलेटर के इस्तेमाल में कोई वृद्धि नहीं हुई है। दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए पहले के मुकाबले सरकार 10 गुना अधिक तैयार हैं।’

क्या होता है येलो अलर्ट ?

Covid 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस येलो अलर्ट के लगने के बाद राजधानी में पाबंधियाँ बढ़ा दी जायेंगी। इसके तहत ऑड-ईवन नियम के तहत सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक गैर जरूरी सेवाओं या सामान वाली दुकानें और मॉल खुलेंगी। निर्माण कार्य जारी रहेगा, खुली रहेंगी इंडस्ट्री। रेस्टोरेंट 50% क्षमता के साथ खुलेंगे, लेकिन इन्हें रात 11 बजे से पहले बंद करने का आदेश जारी किया जाएगा। सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम बंद रहेंगे।

Exit mobile version