Delhi_Rains
Delhi_Rains

Report by: Manisha

आज हल्की बारिश से दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया। दिल्ली और नोएडा समेत कई इलाकों में बादल छा गए और बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया। इससे पहले ही मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ ओलों गिरने की संभावना जताई थी तो वही गुरुवार को भी मौसम विभाग ने दिल्ली में बादल छाने के साथ हल्की बूंदा-बांदी का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। जबकि दो दिनों से मौसम दिल्ली में कभी बादल, बूंदाबांदी तो कभी धूप की आंखमिचौली खेल रहा था। जहां पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर का तापमान धूप निकलने से लगातार बढ़ रहा था, इस बारिश ने इससे राहत तो दी है।

वहीं गुरुवार को मध्य प्रदेश की बात करें तो वहां भी हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटे में प्रदेश के पांच संभागों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। आईएमडी के भोपाल केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक- अगले 24 घंटे में ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, होशंगाबाद और भोपाल के साथ सागर के अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। उन्होंने ये भी बताया कि पंचमढ़ी, जबलपुर और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हुई है। इसके पीछे वजह पूछने पर वह बोले कि दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवाती दबाव और पश्चिम राजस्थान पर ऊपर हवा के संचालन के कारण बूंदाबांदी हुई। वही रविवार तक मध्य प्रदेश में ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया गया है।

बता दें कि राजस्थान के कई इलाकों में भी अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों तक राज्य के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर तथा बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मौसम बदलेगा। इन जिलों मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने, अचानक तेज हवाएं चलने तथा कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। प्रवक्ता के मुुुताबिक, इस मौसमी बदलाव का असर 12 मार्च को सर्वाधिक देखने को मिलेगा जबकि 13 मार्च से एक बार पुनः मौसम शुष्क रहेगा।