AIIMS-Delhi

डॉ एम श्रीनिवास (Dr M Srinivas) को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का अगला डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। श्रीनिवास को पांच साल की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक नियुक्त किया गया है। श्रीनिवास डॉ. रणदीप गुलेरिया (Dr Randeep Guleria) का स्थान लेंगे, जिनका एम्स के प्रमुख के रूप में कार्यकाल आज समाप्त हो जाएगा।

यह नियुक्त आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किया गया था। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने 20 जून को एम्स के निदेशक पद के लिए नामों का एक व्यापक पैनल मांगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनिवास के अलावा और भी कई मेडिकल प्रोफेशनल थे जिनके नाम पर विचार किया गया था।

डॉ श्रीनिवास 2016 में हैदराबाद में ESIC अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में शामिल होने से पहले एम्स-दिल्ली में बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग में प्रोफेसर थे। वह वर्तमान में हैदराबाद के ESIC अस्पताल में डीन के पद पर तैनात थे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading