Priyanka
Priyanka

Report by Manisha:

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को लेकर लगातार सरकार पर कांग्रेस निशाना साध रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी किसान आंदोलन को लेकर सरकार पर निशाना साधने के लिए कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। आपको बता दे गुरुवार प्रियंका गांधी को किसान ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने रामपुर जा रही हैं। प्रियंका गांधी यूपी के रामपुर जिले के दिबदिबा गांव पहुंचकर ट्रैक्टर में जान गवाने वाले नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि देंगी। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के बड़े नेता भी रामपुर जा रहे हैं। बता दें, नवरीत सिंह की गत 26 जनवरी को नई दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हो गई थी।

प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। किसानों के आंदोलन स्थलों के निकट पुलिस द्वारा सीमेंट एवं कंटीले तार के अवरोधक बनाए जाने को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसे दीवार की बजाय पुल बनवाने चाहिए। उन्होंने किसान आंदोलन के संबंध में ट्वीट करने वालों के हैंडल ब्लॉक करने को लेकर भी सरकार की आलोचना की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया,‘‘भारत सरकार पुल बनाओ, दीवारें नहीं.” उन्होंने इसके साथ प्रदर्शन स्थलों पर लगे अवरोधकों आदि की तस्वीर भी साझा की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इसी विषय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?”

वही दूसरी ओर दिल्ली की सीमाओं पर केन्द्र के नए कृषि कानूनों को वापस लेने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर नवंबर, 2020 के अंत से ही किसान आंदोलन चल रहा है। इस सिलसिले में 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद पुलिस विभिन्न सीमाओं पर सड़कों पर सरिया और कंक्रीट/सीमेंट डालकर अस्थाई दीवार खड़ी कर दी है, ताकि प्रदर्शनकारी दिल्ली में प्रवेश ना कर सकें।