Home National किसान नेता राकेश टिकैत पर हमले के आरोप में ABVP नेता समेत...

किसान नेता राकेश टिकैत पर हमले के आरोप में ABVP नेता समेत इतने लोग हुए गिरफ्तार

Rakesh Tikait

राजस्थान में अलवर जिले के ततारपुर थाना पुलिस ने किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला करने के मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनमें एक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास एक गाड़ी भी जप्त की है। उधर इस मामले को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के नेताओं में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

एफआईआर के अनुसार, राकेश टिकैत के काफिले पर शुक्रवार सायं 33 लोगों ने हमला किया था। इस केस में अब तक 16 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस हमले में राकेश टिकैत और राजस्थान के डीजीपी एमएल लाठर के ससुर राजाराम मील के सुरक्षाकर्मी से हथियार भी छिनने की कोशिश की गई। वहीं, इस पूरे केस में अब राजनीति भी तेज हो गई है। एक तरफ किसान नेता टिकैत ने इस पूरे हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं भाजपा ने इस हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा का कहना है कि इस हमले से उनकी पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। भाजपा ने पुलिस पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि ये पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई थी। आखिर पुलिस वहां मूकदर्शक क्यों बनी रही?

इस केस में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर ही आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अलवर में किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर भाजपा के लोगों द्वारा हमला निंदनीय है, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। भाजपा किसान आंदोलन की शुरूआत से ही किसानों के हम में संघर्ष करने वालों के प्रति अनर्गल बयानबाजी, अलोकतांत्रिक बर्ताव कर रही है जो कि शर्मनाक है।

Exit mobile version