Lata Mangeshkar Jee

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही पुरे देश में शोक का माहौल बन गया। इस खबर के सामने आने के बाद राज नेताओं ने अपने कई कार्यक्रमों को टाल दिया। साथ ही कई तरह के सम्मान की घोषणा होनी शुरू हो गयी। जिसमें कई राज्यों में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इसमें में बिहार भी शामिल है। जहां मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से इस बाबत रविवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। और विभागीय आदेश में कहा गया है कि भारतरत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर छह से सात फरवरी तक राष्ट्रीय शोक संसूचित किया है।

इसी के साथ साथ लता जी के सम्मान में देश का राष्ट्रीय ध्वज दो दिनों तक आधा झुका रहेगा। इस अवधि में पूरे देश में उन सभी भवनों, जिन पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस अवधि में राजकीय समारोह, सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।

आपको बता दें कि देश और दुनिया के साथ साथ बिहार में भी लता जी के प्रशंसक बड़ी तादाद में हैं। उन्होंने भोजपुरी भाषा में भी गाने गाए गए हैं, जो काफी हिट रहे हैं। उनके निधन को संगीत क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन पर गहरा शोक व दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading