पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक खूबसूरत पहल की है। जिसके तहत राज्य में हरित आवरण को बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा एक अच्छी योजना ले गयी है। जिसका मकसद कृषि वानिकी (अन्य प्रजाति) योजना से किसानों को जोड़कर उनकी आमदनी को बढ़ाना है। योजना के तहत किसानों को प्रति पौधा को 10 रुपए की सुरक्षित राशि पर दी जाएगी।
10 रुपय प्रति पौधे की यह राशि 3 वर्षों के लिए होगी। विभाग द्वारा सुरक्षित इस जमा राशि को 3 साल बाद किसानों को वापस कर दिया जाएगा। योजना में यह भी प्रावधान है कि जो पौधे किसान लेते हैं, उनकी देखभाल वे करते हैं और तीन साल बाद यदि उनमें से 50 फीसदी से अधिक बच जाते हैं तो प्रति पौधा उनको 60 रुपए अलग से दिए जाएंगे।
विभाग के इस बेहतरीन योजना के लिए बाकायदा आवेदन का प्रपत्र जारी किया गया है। इसमें उनको वन प्रमंडल, वन प्रक्षेत्र, जिला, प्रखंड और अपना नाम-पता, मोबाइल नंबर भरकर देना पड़ेगा। साथ ही जमीन का भी खाता, खसरा, रकबा, रसीद नंबर आदि जैसे चीज़ों का ब्योरा देना पड़ेगा। आपको बता दें कि, किसान चाहें तो समूह में भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उनको यह भी बताना होगा कि वे फॉर्म या कृषि वानिकी करना चाहते हैं और किस प्रजाति और कितनी संख्या में पौधा लगाने के लिए इच्छुक हैं। इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर 30 जून यानी इसके अंतिम तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
बता दें किसान, इस योजना के तहत अपनी सुरक्षित जमा राशि संबंधित वन प्रमंडल पदाधिकारी से संपर्क कर जमा कर सकते हैं। यह राशि सावधि जमा या एनएससी के माध्यम से जिसकी वैधता 30 जून तक हो या नकद राशि भी जमा करा सकते हैं। आवेदन वे मेल भी कर सकते हैं। इसका ई-मेल पता: hariyalimission@gmail.com है।
बिहार में हरियाली मिशन
मालूम हो साल 2012 में बिहार में हरियाली मिशन शुरू किया गया और 24 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया, जिनमें लगभग 22 करोड़ पौधे लगाए गए। इससे अब राज्य का हरित आवरण 15 से अधिक हो चुका है। अब इसे 17 से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए तेजी से पौधरोपण कराना होगा। साल 2021 में भारत का कुल वन आवरण बढ़कर 7.138 करोड़ हेक्टेयर हो गया, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 22 प्रतिशत है।
आवेदन करने का ऑफिसियल नोटिफिकेशन








































