Farooq Abdullah
Farooq Abdullah

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रसिडेंट और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फारुख अब्दुल्ला के बेटे और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर पिता के जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की बात कही है।

बता दें कि फारुख अब्दुल्ला को 30 मार्च को कोरोना हुआ था, इसके बाद से वह होम आईसोलेशन में थे। हालांकि, डॉक्टरों की सलह के बाद अब वह अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट में लिखा है, मेरे पिता की बेहतर निगरानी के लिए डॉक्टरों की सलाह के आधार पर उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारा परिवार आप सभी के सपोर्ट समर्थन प्रार्थना के लिए आभारी है।

Loading