सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information & Broadcasting) ने आठ YouTube चैनलों पर बैन कर दिया है। इनमें सात भारतीय और एक पाकिस्तान चैनल हैं, जिन्हें “भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने” के लिए बैन किया गया है। इन चैनलों को आईटी नियम, 2021 के तहत ब्लॉक कर दिया गया है। मंत्रालय ने आठ चैनलों की कंबाइंड व्यूअर शीप की संख्या 114 करोड़ रखी, और उनके लगभग 87 लाख सब्सक्राइबर्स थे।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इनमें से कुछ यूट्यूब चैनलों द्वारा पब्लिश्ड कंटेंट का उद्देश्य भारत में धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाना था। विभिन्न वीडियो में झूठे दावे किए गए… उदाहरणों में शामिल हैं फर्जी खबरें जैसे कि भारत सरकार ने धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त करने का आदेश दिया है… धार्मिक त्योहारों के उत्सव पर प्रतिबंध लगा दिया है, भारत में धार्मिक युद्ध की घोषणा… इस तरह की कंटेंट में देश में सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की क्षमता पाई गई है।”
पाकिस्तान का बैन हुए चैनल एक “न्यूज की दुनिया” है जिसे 6,169,439 बार देखा गया और 97,000 सब्सक्राइबर्स हैं। ब्लॉक किए गए भारतीय YouTube चैनलों को नकली और सनसनीखेज थंबनेल, समाचार एंकरों की छवियों और कुछ टीवी समाचार चैनलों के लोगो का उपयोग करते हुए देखा गया ताकि दर्शकों को यह विश्वास दिलाया जा सके कि समाचार प्रामाणिक था।
बैन हुए YouTube चैनलों की पूरी लिस्ट
- Loktantra Tv
- U&V TV
- AM Razvi
- Gouravshali Pawan Mithilanchal
- SeeTop5TH
- Sarkari Update
- Sab Kuch Dekho
- News ki Dunya (Pakistani)










































