darbar hall

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने आज राजभवन (Raj Bhavan), मुंबई में नए दरबार हॉल (Darbar Hall) का उद्घाटन किया। इस दरबार की मॉडर्न कांसेप्ट ट्रांसपेरेंसी को बढ़ावा देती है। यह दरबार हॉल, एक नए संदर्भ में, नए भारत, नए महाराष्ट्र और जीवंत लोकतंत्र का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि इस दरबार हाल का निर्माण हेरिटेज हाल की विशेषता को बरकरार रखते हुए किया गया है।

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने नए दरबार हॉल के उद्घाटन पर महाराष्ट्र की जनता और सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र अध्यात्म की भूमि होने के साथ-साथ अन्याय के खिलाफ बहादुर संघर्षों की भूमि है। यह देशभक्तों की भूमि होने के साथ-साथ भगवान के भक्तों की भूमि भी है। महाराष्ट्र भारत का एक प्रमुख आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र है। यह राज्य प्रतिभा और प्राकृतिक सुंदरता से संपन्न है। महाराष्ट्र के लोग अपने आतिथ्य के लिए जाने जाते हैं।”

उल्लेखनीय है कि इस दरबार हॉल का निर्माण हेरिटेज हॉल की विशेषता को बरकरार रखते हुए किया गया है। यह शानदार दरबार हॉल का पहला बड़ा नवीनीकरण है जो टॉप राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे राज्यपालों, मुख्य न्यायाधीशों, मुख्यमंत्रियों और कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह और महत्वपूर्ण विदेशी VVIP प्राप्त करने का स्थान है। इस नए दरबार हॉल में 750 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता है।

Join Telegram

Join Whatsapp