Home International जून में शुरू होगी भारत-बांग्लादेश मिताली एक्सप्रेस, मिलेगी दोनों देशों के कनेक्टिविटी...

जून में शुरू होगी भारत-बांग्लादेश मिताली एक्सप्रेस, मिलेगी दोनों देशों के कनेक्टिविटी को बढ़ावा

भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय रेलवे कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए, मिताली एक्सप्रेस (Mitali Express) 1 जून से सेवाएं शुरू करने वाली है। ये ट्रेन तीसरी भारत-बांग्लादेश यात्री ट्रेन सेवा है जो पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri) से बांग्लादेश में ढाका (Dhaka) छावनी तक चलेगी। इस नई ट्रेन सेवा को 1 जून को नई दिल्ली के रेल भवन से भारत और बांग्लादेश के रेल मंत्रियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

ढाका कंटोनमेंट – न्यू जलपाईगुड़ी मिताली एक्सप्रेस (Dhaka Cantonment – New Jalpaiguri Mitali Express) सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को चलेगी। इस ट्रेन की नियमित सेवा के दौरान, यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से 11:45 बजे (IST) प्रस्थान करेगी। ट्रेन हल्दीबाड़ी (भारत) में 12.55 बजे (IST) पहुंचेगी और हल्दीबाड़ी से 13.05 बजे (IST) प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 13.55 बजे (BST) चिल्हाटी (बांग्लादेश) पहुंचेगी और चिल्हाटी से 14.25 बजे (BST) प्रस्थान कर 22:30 बजे (BST) ढाका छावनी पहुंचेगी। इस ट्रेन का कोई व्यावसायिक स्टॉपेज नहीं होगा।

इस नई ट्रेन सेवाओं से भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय व्यापार संबंध और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। इन सेवाओं से यात्रियों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी और पूरे भारत में अन्य पर्यटन स्थलों के साथ-साथ उत्तर बंगाल क्षेत्र के पर्यटन क्षेत्र को बहुत लाभ होगा। इस ट्रेन के टिकट न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन और कोलकाता रेलवे स्टेशन (Kolkata Railway Station) पर ओवरसीज रिजर्वेशन पैसेंजर सिस्टम (Overseas Passenger Reservation System) काउंटरों पर उपलब्ध हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version