Home International भारत को चुना गया AAEA का नया सदस्य

भारत को चुना गया AAEA का नया सदस्य

भारत को 2022-2024 के लिए एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज (AAEA) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। मनीला (Manila), फिलीपींस (Philippines) में कार्यकारी बोर्ड और महासभा की हाल ही में आयोजित बैठक में इसकी घोषणा की गयी। इस कार्यकारी बोर्ड में नए सदस्यों में अब रूस, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, ताइवान और फिलीपींस शामिल हैं।

उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास (Nitesh Vyas) की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन (Election Commission of India) आयोग के 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मनीला में कार्यकारी बोर्ड की बैठक में भाग लिया और 2022-23 के लिए कार्य योजना के साथ-साथ 2023-24 के लिए भविष्य की गतिविधियों को कार्यकारी बोर्ड को प्रस्तुत किया। इसके साथ ही ‘चुनावों में जेंडर मुद्दे’ पर एक प्रस्तुति भी दी गई।

AAEA का मिशन सुशासन और लोकतंत्र का समर्थन करने के उद्देश्य से खुले और पारदर्शी चुनावों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा और कार्रवाई करने के लिए चुनाव अधिकारियों के बीच अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एशियाई क्षेत्र में एक गैर-पक्षपातपूर्ण मंच प्रदान करना है। कई AAEA सदस्य देशों के अधिकारी समय-समय पर इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नियमित रूप से भाग लेते रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

https://www.chaukasbharat.com/state/bihar/ward-members-of-3-feet-were-seen-dancing-with-bar-bala-video-went-viral/

Exit mobile version