सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 22 यूट्यूब (YouTube) चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही तीन ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट भी ब्लॉक किया गया है। ब्लॉक्ड यूट्यूब चैनलों की कुल दर्शकों की संख्या 260 करोड़ से अधिक थी।
IT नियम, 2021 के तहत पहली बार 18 भारतीय यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक किए गए। इसमें बाकि 4 यूट्यूब समाचार चैनल पाकिस्तानी थें। यह देखा गया कि इन भारतीय यूट्यूब आधारित चैनलों द्वारा यूक्रेन में मौजूदा स्थिति से संबंधित बड़ी मात्रा में झूठी कंटेंट प्रकाशित की गई, और इसका उद्देश्य अन्य देशों के साथ भारत के विदेशी संबंधों को खतरे में डालना था।
ब्लॉक्ड भारतीय यूट्यूब चैनल कुछ टीवी समाचार चैनलों के टेम्प्लेट और लोगो का उपयोग कर रहे थे, जिसमें उनके समाचार एंकरों की छवियां भी शामिल थीं, ताकि दर्शकों को यह विश्वास दिलाया जा सके कि समाचार प्रामाणिक था। इसमें झूठे थंबनेल का इस्तेमाल किया गया और वीडियो के टाइटल और थंबनेल को सोशल मीडिया पर कंटेंट की वायरलिटी बढ़ाने के लिए अक्सर बदल दिया जाता था।
बैन हुए YouTube चैनलों की पूरी लिस्ट
- ARP News
- AOP News
- LDC News
- SarkariBabu
- SS ZONE Hindi
- Smart News
- News23Hindi
- Online Khabar
- DP news
- PKB News
- KisanTak
- Borana News
- Sarkari News Update
- Bharat Mausam
- RJ ZONE 6
- Exam Report
- Digi Gurukul
- दिनभर की खबरें
- Duniya Mery Aagy
- Ghulam Nabi Madni
- HAQEEQAT TV
- HAQEEQAT TV 2.0