ITBP

विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 (International Yoga Day 2022) मनाया जा रहा है। ऐसे में 50,000 से अधिक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों, जिन्हें ‘हिमवीर’ के नाम से जाना जाता है, ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमालय के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अरुणाचल प्रदेश से शुरू होकर लद्दाख तक 19,000 फीट की ऊंचाई तक सब-जीरो तापमान वाले स्थानों पर योग किया।

ITBP के जवानों ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमाओं पर स्थित बल की सीमा चौकियों पर भी उत्साहपूर्वक योग का अभ्यास किया। ITBP के महानिदेशक संजय अरोड़ा (Sanjay Arora) ने भी लद्दाख में जवानों के साथ योगाभ्यास किया। ITBP ने कहा की उनके जवानों ने लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में सभी सीमा इकाइयों में बर्फ, ऊंचाई वाले इलाकों और अरुणाचल प्रदेश के बीहड़ वर्षा वनों और नदी तटों में योग का अभ्यास किया।

ITBP कर्मियों ने विभिन्न प्रकार के पहाड़ी इलाकों में लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सहित भारत-चीन सीमाओं पर विभिन्न उच्च ऊंचाई वाली हिमालय पर्वतमाला पर सूर्य नमस्कार और विभिन्न अन्य योग आसनों का प्रदर्शन करके योग को बढ़ावा देने में अनुकरणीय रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading