fastag

अगर आपके गाड़ी में फास्ट टैग नहीं लगा हुआ है और आप यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा को पार करने की सोच रहे हैं, तो दोगुना टोल टैक्स भरना पड़ेगा। यह नियम आज से प्रभावी हो गया है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे प्रशासन ने इस नियम को लागू कर दिया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा के प्रबंधक जे पी शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने सभी एक्सप्रेस- वे पर फास्टैग को अनिवार्य कर दिया है। बिना फास्टैग वाले वाहनों से पहले से ही दोगुना कर वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि निजी एक्सप्रेसवे होने कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर यह नियम लागू नहीं था।

सभी जगह बिना फास्टैग गुजरने वाले वाहनों से पहले से दोगुना टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन निजी होेने के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर यह नियम लागू नहीं था। अब प्राधिकरण ने यहां सभी लेन पर फास्टैग लगवा दिए हैं। एक्सप्रेसवे का प्रबंधन जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड देख रही है। फिलहाल, कंपनी का मामला एनसीएलटी में है।

Join Telegram

Join Whatsapp