Luigi Di Maio

भारत और इटली के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए इटली के विदेश मंत्री लुइगी डि माओ (Luigi Di Maio) भारत आयेंगें। वो 4-6 मई, 2022 तक भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह डि माओ की भारत की पहली यात्रा होगी और उनके साथ एक हाई लेवल अधिकारी और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी होंगें। इटली के विदेश मंत्री की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।

इस यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (Dr S Jaishankar) 6 मई 2022 को विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और नवंबर 2020 में वर्चुअल समिट में शुरू की गई कार्य योजना 2020-24 के कार्यान्वयन में प्रगति की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे। डि माओ वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल (Piyush Goyal) के साथ भी मुलाकात करेंगे और एक व्यापार गोलमेज की सह-अध्यक्षता करेंगे। दिल्ली पहुंचने से पहले वह बेंगलुरु जाएंगे जहां वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) से मुलाकात करेंगे।

भारत और इटली लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंधों का आनंद लेते हैं, जिन्होंने हाल के वर्षों में नवंबर 2020 में सफल वर्चुअल शिखर सम्मेलन और अक्टूबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की इटली यात्रा के साथ एक नई गति देखी है, जहां दोनों देशों ने एनर्जी ट्रांजीशन पर एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।

Join Telegram

Whatsapp