Home National Jagdish Thakor: गुजरात कांग्रेस को मिला उनका नया अध्यक्ष

Jagdish Thakor: गुजरात कांग्रेस को मिला उनका नया अध्यक्ष

कांग्रेस ने पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर (Jagdish Thakor) को गुजरात कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, उन्हें गुजरात कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ठाकोर ने अमित चावड़ा (Amit Chavda) का स्थान लिया है जिन्होंने कुछ महीने पहले स्थानीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह नियुक्ति राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने ठाकोर को गुजरात प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से एक आधिकारिक बयान में कहा गया की, “कांग्रेस अध्यक्ष ने जगदीश ठाकोर को तत्काल प्रभाव से गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।”

इसी साल गुजरात के निकाय चुनावों के आए नतीजों में भाजपा को 2,000 से ज्यादा सीटें हासिल हुई थीं, जबकि कांग्रेस महज 600 सीट पर ही जीत हासिल कर पाई थी। इस हार के बाद अमित चावड़ा ने इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद पार्टी को प्रदेश में एक नए अध्यक्ष की तलाश थी, जो की जगदीश ठाकोर पर आकर रुकी। जगदीश ठाकोर भारत की 15वीं लोकसभा के सदस्य थे। उन्होंने गुजरात के पटन निर्वाचन क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया।

Exit mobile version