Home National अनुराग ठाकुर के भारत विरोधी यूट्यूब चैनल, वेबसाइट ब्लॉक करने पर कपिल...

अनुराग ठाकुर के भारत विरोधी यूट्यूब चैनल, वेबसाइट ब्लॉक करने पर कपिल सिब्बल का तंज

भारत के खिलाफ फर्जी खबरें व अफवाह फैलाने वाले 20 यूट्यूब चैनलों और दो वेबसाइट्स को बंद किया गया था। एक बार फिर सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने चेतावनी दी है कि देश के खिलाफ साजिश करने वालों पर इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होनें यह बातें प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान की।

वहीं, वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने इस पर ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा कि क्या यह उस राजनीतिक दल पर लागू होगा जिसने इसे एक कला में बदल दिया है?

दरअसल, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। वजह वे भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैला रहे थे। मंत्रालय ने दिसंबर में एक बयान में कहा था, “ये 20 यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पाकिस्तान से चलने वाले नेटवर्क से संबंधित हैं और भारत से संबंधित विभिन्न संवेदनशील विषयों के बारे में फर्जी खबरें फैला रहे थे।”

बता दें कि जिन वेबसाइट्स और चैनल्स पर रोक लगाई गई थी वे भारत में कश्मीर, भारतीय सेना, जनरल बिपिन रावत, राम मंदिर और अल्पसंख्यक समुदायों के विषय में झूठी खबरें चला रहे थे। केंद्र सरकार ने कार्रवाई के साथ ही इन चैनल्स की एक लिस्ट भी प्रकाशित की थी।

Join Telegram

Join Whatsapp

https://www.chaukasbharat.com/technology/gadget/this-tremendous-phone-of-oppo-reno-series-is-coming-to-india-will-get-the-quality-of-dslr/

Exit mobile version