khalistan-flag

हिमाचल विधानसभा के गेट पर खालिस्तानी झंडा लगने से हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर उसे उतार दिया। सिख फॉर जस्टिस की धमकी के एक महीने बाद ही हिमाचल में खालिस्तानी झंडे फहराए जाने की घटना सामने आई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पंजाब के बाद हिमाचल में भी खालिस्तानी समर्थक ऐक्टिव हो गए हैं।

आंध्र प्रदेश बीजेपी के प्रदेश सचिव रमेश नायडू ने हिमाचल में खालिस्तानी झंडे लगाने की घटना को लेकर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। नायडू ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट पर खालिस्तानी झंडे लगे पाए गए हैं। ऐसा उन राज्यों में क्यों हो रहा है जहां आम आदमी पार्टी और उसके बॉस अरविंद केजरीवाल सक्रिय हैं, खालिस्तानी समर्थक भी वहां सक्रिय हो गए हैं। पहले पंजाब और अब हिमाचल प्रदेश, आम आदमी पार्टी बहुत गंदी राजनीति कर रही है।’

खालिस्तानी झंडा जब्त कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि विधानसभा गेट के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। फिर भी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। विधानसभा की दीवारों पर भी खालिस्तान लिखा गया है। ये झंडे किसने यहां पर लगाए हैं, फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है।

Join Telegram

Whatsapp

Loading