Madan Mohan Tripathi

डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी (Dr. Madan Mohan Tripathi) को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) का डायरेक्टर जेनरल नियुक्त किया गया है। NIELIT, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत एक स्वायत्त निकाय है।

NIELIT में शामिल होने से पहले, त्रिपाठी दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (DTU), नई दिल्ली में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे। DTU में उन्होंने डायरेक्टर इंटर्नल क्वालिटी एस्युरेन्स सेल (IQAC) और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट सेल के कोऑर्डिनेटर के रूप में भी काम किया।

उन्होंने 1994 में इंस्टीट्यूट फॉर प्लाज्मा रिसर्च (IPR), गांधीनगर (परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार) के साथ अनुसंधान वैज्ञानिक के रूप में अपना करियर शुरू किया और कई अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं पर 5 वर्षों तक काम किया। वर्ष 1999 में, उन्होंने वरिष्ठ डिजाइन इंजीनियर के रूप में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और प्रौद्योगिकी केंद्र, गोरखपुर में शामिल हुए और सूचना, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार प्रौद्योगिकी (IECT) के क्षेत्रों में विभिन्न डिजाइन और विकास परियोजनाओं पर 10 वर्षों तक काम किया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading