Home National Lal Salaam: राजनेता के बाद अब एक नए अवतार में नज़र आएँगी...

Lal Salaam: राजनेता के बाद अब एक नए अवतार में नज़र आएँगी स्मृति ईरानी

एक्ट्रेस से राजनेता बनी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अब एक नए अवतार में नज़र आने वालीं हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी किताब ‘‘लाल सलाम’’ (Lal Salaam) का ऐलान कर दिया, जिसमें उन्होंने बतौर लेखिका काम किया है। इस किताब का प्रकाशन वेस्टलैंड (Westland) नामक प्रकाशन कंपनी ने किया है। यह किताब 29 नवंबर को बाजार में आएगी।

इस किताब के आने की घोषणा करते हुए स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर इस किताब का एक मोशन पोस्टर भी जारी किया। उन्होंने लिखा, “लाल सलाम का अनावरण ! इसे अमेजन से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।” इस पुस्तक के बारे में उन्होंने कहा, “यह कहानी अक्सर मेरे दिमाग में घूमती रहती थी। अंततः मैं इसे लिखने से खुद को रोक नहीं सकी। मैं उम्मीद करती हूं कि पाठक इसका का लुत्फ उठाएंगे और उस चीज को समझ पाएंगे जिसके बारे में बहुत कम लिखा गया है।”

ये किताब छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में अप्रैल 2010 में CRPF के जवानों पर हुए हमले से प्रेरित है। इस हमले में देश के 76 जवान शहीद हो गए थे। यह किताब उन असाधारण लोगों को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने दशकों तक देश की सेवा की है – विशेष रूप से वे जिन्होंने रेड कॉरिडोर संघर्ष का खामियाजा उठाया है। ‘लाल सलाम’ एक युवा अधिकारी, विक्रम प्रताप सिंह की कहानी है, और एक ऐसी प्रणाली के खिलाफ चुनौतियों का सामना करता है जो बैकरूम युद्धाभ्यास और भ्रष्टाचार से भरी हुई है।

Exit mobile version