विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) भारत के आगामी G20 प्रेसीडेंसी (G20 Presidency) के लिए लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें ऐसे विचार मांगे गए हैं जो “भारतीय G20 का यूनिक रूप से प्रतिनिधित्व कर सके।” G20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो वैश्विक आर्थिक शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत पहली बार 01 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करेगा, जिसका समापन 2023 में G20 शिखर सम्मेलन में होगा।
लोगो डिजाइन क्राइटेरिया
- लोगो को राष्ट्रव्यापी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, एक विशिष्ट “भारतीय” G20 को प्रतिबिंबित करना चाहिए।
- लोगो को भारत की G20 विषयगत प्राथमिकताओं में से एक या अधिक का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। उदाहरण के लिए, सभी के लिए सतत विकास, मानव-केंद्रित दृष्टिकोण, समान और लचीला विकास, पर्यावरण के लिए जीवन शैली, एक परिवार के रूप में दुनिया और बहुपक्षीय भागीदारी आदि।
- लोगो डिजाइन भी अमृतकाल का प्रतिनिधित्व करने चाहिए जो 75 से 100 तक भारत की अगले 25 वर्षों की यात्रा को दर्शाता है।
- इसमें राष्ट्रीय तिरंगे में रंग संयोजन/व्यवस्था के कलात्मक भाव शामिल होने चाहिए।
- इसमें ‘G20’ प्रमुखता से दिखाई देना चाहिए।
- लोगो डिजाइन में यूज किए जाने वाला टेक्स्ट इंग्लिश में होना चाहिए।
विजेताओं के लिए पुरस्कार
- पहले विजेता को 1,50,000/- रुपये मिलेंगे।
- अगली पांच बेस्ट एंट्रीज में प्रत्येक को 15,000/- रुपये प्राप्त होंगे।
- उसके बाद अगली पांच शॉर्टलिस्ट की गई एंट्रीज में प्रत्येक को 10,000/- रुपये मिलेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने की तिथि
7 मई से 7 जून, 2022
भाग लेने के लिए लॉगिन करें









































