Punjab-Road-Show

पंजाब विधानसभा इलेक्शन में एकतरफा जीत हासिल करने के आज आम आदमी पार्टी (AAP) अमृतसर में आप का विजय जुलूस निकाल रही है। जिसमें पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM पद की शपत लेने वाले भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हैं। सबसे पहले दिल्ली से अमृतसर पहुँचने के बाद दोनों ही नेता स्वर्ण मंदिर पहुंचे।

इसके बाद दोनों नेता बाकी अन्य नेताओं के साथ और कार्यकर्त्ताओं के साथ जलियांवाला बाग और दुर्गयाना मंदिर जाएंगे। पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल अपनी बड़ी और ऐतिहासिक जीत के बाद पंजाब में अपना पहला रोड शो करने के लिए तैयार पूरी तरह से तैयार हैं। और राज्य की सड़कों को आप नेता और अरविंद केजरीवाल के पोस्टर और कटआउट से सजा दिया गया है।

इतना ही नहीं दिल्ली और पंजाब में जित हासिल करने के बाद अब आप हिमाचल में सरकार बनाने के लिए ध्यान दे रही है। आज हिमाचल की राजधानी शिमला में आप पदयात्रा निकाल रही है। पार्टी अब हिमाचल में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसके पीछे का आधार पंजाब में प्राप्त हुआ प्रचंड बहुमत है।

पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने के बाद जनता को धन्यवाद कहने के लिए अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंच चुके हैं। और पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ केजरीवाल का विजय जुलूस निकला जायेगा। भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 16 मार्च को 12.30 बजे शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में मुख्यमंत्री पद का शपथ कार्यक्रम आयोजन होगा।

Join Telegram

Join Whatsapp