भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ – 2020 और 2021 प्रस्तुत किए। ये विशेष समारोह राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित हुआ था। यह पुरस्कार वर्ष 2020 और 2021 के लिए 29 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट और असाधारण उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रदान किया गया।
वर्ष 2020 और 2021 के लिए 14-14 पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर 29 महिलाओं को महिला सशक्तिकरण विशेषकर कमजोर और हाशिए पर मौजूद महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उनके योगदान के लिए 28 पुरस्कार प्रदान किए गए। बता दें की नारी शक्ति पुरस्कार, महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की उनकी क्षमता का उत्सव मनाने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से की गई एक पहल है।
यहाँ देखें पूरी लिस्ट