omicron

दुनियाभर में कोरोना के नए वैरियेंट ओमिक्रॉन के फैलने के बाद इस वैरिएंट ने भारत में भी दस्तक दे दिया है। यह वैरिएंट देश के कई राज्यों में पहुँच चूका है। विदेशों से आये यात्रियों में मिल रहे इस वायरस के नए रूप से पूरा देश परेशान है। जिस वजह से देश में अंतरराष्ट्रीय वायु सेवा को अगले साल तक (31 जनवरी) के लिए टाल दिया गया है। इसी बीच अब देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान वाली खबर सामने आ रही है कि राजधानी में कोरोना के नए वैरिएंट कके 4 नए मामले पाए गए हैं। जिसके बाद दिल्ली में ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या 6 हो गयी है।

बता दें कि इन सभी संक्रमित मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं। और इन मरीजों में से एक संक्रमित मरीज़ ठीक भी हो गया है। बाकि के 5 मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली में मिले 4 नए ओमिक्रॉन संक्रमितों के बाद देश में अब ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 45 हो गई है।

आपको बता दें कि इस बात की जानकारी खुद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) ने मंगलवार, 14 दिसंबर को दी। देश के बाहर से आये लोगों में ही अभी तक इस नए वैरिएंट को पाया गया है। जो कि सभी मामले अभी तक स्टेबल हैं और स्थिति नियंत्रण में हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में 35 कोविड संक्रमित मरीज और 3 संदिग्ध मामले LNJP अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

दिल्ली में विदेशों से आए कुल 74 लोगों को सीधे LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें से 36 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, अभी 38 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 35 कोरोना मरीज हैं और उन्हीं में से 5 ओमिक्रॉन पॉजिटिव हैं और 3 संदिग्ध हैं।