nitin-gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) हाइड्रोजन आधारित एडवांस्ड फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वेहिकल (FCEV) के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन कल यानी की 16 मार्च को करेंगे। ये उद्घाटन वो इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) के साथ टोयोटा किर्लोस्कर मोटर लिमिटेड (Toyota Kirloskar Motor Ltd) द्वारा करेंगे।

यह देश में अपनी तरह की पहली परियोजना होगी जिसका उद्देश्य हाइड्रोजन, FCEV टेक्नोलॉजी के बारे में जागरूकता फैलाना और भारत के लिए हाइड्रोजन आधारित समाज का समर्थन करने के लिए इसके लाभों का प्रसार करना है। यह पायलट प्रोजेक्ट दुनिया के सबसे एडवांस्ड फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) ‘टोयोटा मिराई’ का अध्ययन और मूल्यांकन करेगा, जो भारतीय सड़कों और जलवायु परिस्थितियों पर हाइड्रोजन पर चलता है।

भारत स्वच्छ ऊर्जा के लिए प्रतिबद्ध है। हाइड्रोजन ऊर्जा रणनीति का एक प्रमुख तत्व है और लो कार्बन एनर्जी मार्गों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ग्रीन हाइड्रोजन कई क्षेत्रों को डीकार्बोनाइज करने के लिए विशाल अवसर प्रदान करता है। ग्रीन हाइड्रोजन द्वारा संचालित परिवहन भविष्य का एक महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी विकल्प होने जा रहा है, विशेष रूप से बड़ी कारों, बसों, ट्रकों, जहाजों और ट्रेनों में और मध्यम से लंबी दूरी के लिए सबसे उपयुक्त है।

Join Telegram

Join Whatsapp