Home National नितिन गुप्ता नियुक्त हुए CBDT के नए चेयरमैन

नितिन गुप्ता नियुक्त हुए CBDT के नए चेयरमैन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय राजस्व सेवा (Indian Revenue Services) के अधिकारी नितिन गुप्ता (Nitin Gupta) को सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में चुना है। कैबिनेट, भारत सरकार और राजस्व विभाग की नियुक्ति समिति के सचिवालय से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि गुप्ता पदभार ग्रहण करने की तिथि से CBDT प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

नितिन गुप्ता वर्तमान में सदस्य (जांच) के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। नितिन गुप्ता 1986 बैच के आईआरएस अधिकारी है। वे कंप्टीशन कमीशन आफ इंडिया के डीजी के रूप में काम कर चुके हैं। मई, 1986 बैच की IRS अधिकारी संगीता सिंह (Sangeeta Singh), जिनके पास वर्तमान में अध्यक्ष का एडिशनल प्रभार है, CBDT की सदस्य बनी रहेंगी।

तीन साल तक पोर्टफोलियो खाली रहने के बाद गुप्ता ने सितंबर 2021 में सदस्य (जांच) के रूप में कार्यभार संभाला और CBDT अध्यक्ष के पूर्ववर्ती पीसी मोदी, सुशील चंद्र, महापात्र और सिंह द्वारा एडिशनल प्रभार के रूप में देखा गया। CBDT में अधिकतम छह सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में बोर्ड में पांच सदस्य हैं जिनमें 1985 बैच की IRS अधिकारी अनुजा सारंगी सबसे वरिष्ठ हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

https://www.chaukasbharat.com/others/uttarakhand-forest-department-discovered-rare-carnivorous-plant-eats-mosquito-in-food/

Exit mobile version