wetlands

भारत के पांच और वेटलैंड्स को अंतरराष्ट्रीय महत्व के वेटलैंड्स (Wetlands) के रूप में रामसर की मान्यता मिली है, जिससे देश में कुल 54 रामसर साइट्स (Ramsar Sites) हो गए हैं। ये पांच वेटलैंड्स तमिलनाडु में करीकिली पक्षी अभयारण्य (Karikili Bird Sanctuary), पल्लिकरनई मार्श रिजर्व वन (Pallikaranai Marsh Reserve Forest) और पिचवरम मैंग्रोव, मिजोरम में पाला वेटलैंड (Pala Wetland) और मध्य प्रदेश में साख्य सागर (Sakhya Sagar) हैं। रामसर साइट्स को 49 से बढ़ाकर 54 रामसर साइट कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav) ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन लिखा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पर्यावरण संरक्षण पर जो जोर दिया है, उससे भारत में अपनी वेटलैंड्स के साथ कैसा व्यवहार होता है, इसमें उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 5 और भारतीय वेटलैंड्स को रामसर की अंतरराष्ट्रीय महत्व की वेटलैंड के रूप में मान्यता मिली है।”

रामसर साइटें अंतरराष्ट्रीय महत्व की वेटलैंड्स हैं जिन्हें वेटलैंड्स पर रामसर कन्वेंशन के मानदंडों के तहत प्रतिनिधि, दुर्लभ या अद्वितीय वेटलैंड प्रकार या बायोलॉजिकल डाइवर्सिटी के संरक्षण में उनके महत्व के लिए नामित किया गया है। दुनिया में कुल 2400 रामसर साइटें हैं, जिनमें भारत में 49 रामसर साइटें शामिल हैं, जो अब 54 हो गयी है।

Join Telegram

Join Whatsapp