no corona cases in patna
no corona cases in patna

बीते 9 नवंबर को साउथ अफ्रीका में पहली बार कोरोना के नए वैरिएंट का पता चला। जिसके बाद धीरे धीरे कई देशों ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दिया। इस वैरिएंट को देखते हुए भारत ने भी अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी है। कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमीक्रोन’ से देश सहित पूरी दुनिया खुद को इससे बचने में जुट गयी है। लेकिन फिर भी ये वायरस दुनिया भर में फ़ैल रहा है। और अब यह वायरस भारत भी पहुँच चूका है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के दो मामले भारत में सामने आए हैं। आपको बता दें कि ये दोनों मामले कर्नाटक से आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ‘ओमीक्रोन’ संक्रमित दोनों व्यक्तियों की उम्र 66 वर्ष और 46 वर्ष है। ये दोनों मामले जीनोम सीक्वेंसिंग के द्वारा ही पता लगाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि हमें घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किए जाने की सख्त आवश्यकता है।

आपको बता दें कि धीरे धीरे देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। और कोरोना का नया वैरिएंट तीसरी लहर का खतरा ले कर मंडरा रहा है। इसकी वजह से कई शहरों में ऐहतियातन बचाव के उपाय शुरू कर दिए गए हैं। राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 39 नए मरीज मिले। कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप ने भी विश्व की परेशानी और बढ़ा दी है।