भारत में डेल्टा से भी खतरनाक कोरोना वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) की एंट्री हो चुकी है। कर्नाटक में ओमिक्रॉन के दो केस मिलने के बाद अब तीसरा केस भी सामने आ गया है। दरअसल, गुजरात के जामनगर मे ओमिक्रॉन का एक और केस सामने आया है। ये शख्स अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से लौटा था। एयरपोर्ट पर किये गए जांच में ये पॉजिटिव पाया गया।
72 वर्षीय इस आदमी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए एक लैब में भेजी गई, जिसके बाद ये व्यक्ति कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया। इस शख्स को आइसोलेट कर दिया गया है और उसकी निगरानी हो रही है। यह जहां रह रहे हैं वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। हालंकि, यह शख्स कोरोना की दोनों डोज लगवा चुका है।
भारत में अन्य दो मामले बेंगलुरु के एक 46 वर्षीय पूरी तरह से टीका लगाए गए डॉक्टर के हैं, जिनका कोई यात्रा इतिहास नहीं था और बुखार और शरीर में दर्द के लक्षण विकसित हुए थे। इसके साथ ही दूसरा केस 66 वर्षीय व्यक्ति का है। ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों को बहुत अधिक थकान, गले में खराश, मांशपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं आती हैं।










































