Home Bollywood नहीं रहें बॉलीवुड को शास्त्रीय संगीत से रंगमय करने वाले पद्म विभूषण...

नहीं रहें बॉलीवुड को शास्त्रीय संगीत से रंगमय करने वाले पद्म विभूषण पंडित शिव कुमार शर्मा

पद्म विभूषण भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का 84 वर्ष के उम्र में मुंबई में निधन हो गया। शिवकुमार पिछले छह महीने से किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे। जानकारी के अनुसार कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया।

पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर देश के प्रभानमं​त्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘पंडित शिवकुमार शर्मा जी का निधन हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए बहुत क्षति है। उन्होंने संतूर को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत अच्छी तरह याद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।’

पद्म विभूषण पंडित शिव कुमार शर्मा ने जम्मू कश्मीर में संतूर को एक म्यूजिकल इंट्रूमेंट के तौर पर पहचान दिलाई थी। वह देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपने संतूर के जादू को बिखेरा। संतूर के चलते उन्होंने पूरी दुनिया में एक नई पहचान बनाई थी। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में पंडित शिवकुमार शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यही नहीं शिव कुमार शर्मा कई फिल्मों में भी संगीत दिया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version