modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टिट्यूट फॉर द सेमी-अरिड टॉपिक्स (ICRISAT) के स्वर्ण जयंती समारोह में स्मारक डाक टिकट लॉन्च की। उन्होंने ‘क्लाइमेट चेंज रिसर्च फैसिलिटी ऑन प्लांट प्रोटेक्शन’ का उद्घाटन भी किया। ICRISAT एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो एशिया और उप-सहारा अफ्रीका में विकास के लिए कृषि अनुसंधान करता है। यह किसानों को उन्नत फसल किस्में, संकर प्रदान करके मदद करता है और शुष्क भूमि में छोटे किसानों को जलवायु परिवर्तन से लड़ने में भी मदद करता है।

ICRISAT के स्वर्ण जयंती समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “ICRISAT को कृषि को आसान और टिकाऊ बनाने में अन्य देशों की मदद करने का 5 दशकों का अनुभव है। आज, मुझे उम्मीद है कि वे भारत के ‘कृषि’ क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अपनी विशेषज्ञता देना जारी रखेंगे। हमारे किसानों को जलवायु की चुनौती से बचाने के लिए, हमारा फोकस बैक टू बेसिक्स और मार्च टू फ्यूचर दोनों के फ्यूजन पर है। हमारा फोकस देश के 80 फीसदी से ज्यादा छोटे किसानों पर है, जिन्हें हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है।”

अपनी हैदराबाद की यात्रा के दौरान, मोदी 216 फीट ऊंची ‘स्टेचू ऑफ़ यूनिटी’ (Statue of Equality) का अनावरण करेंगे, जो श्री रामानुजाचार्य (Sri Ramanujacharya) की स्मृति में है। यह मूर्ति ‘पंचलोहा’ से बनी है, जो पांच धातुओं- सोना, चांदी, तांबा, पीतल और जस्ता का संयोजन है। यह दुनिया में बैठने की स्थिति में सबसे ऊंची धातु की मूर्तियों में से एक है।

Join Telegram

Join Whatsapp