Home National UP में PM मोदी ने दिया नया नारा – यूपी प्लस...

UP में PM मोदी ने दिया नया नारा – यूपी प्लस योगी, बहुत है उपयोगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर में करीब 600 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि यूपी के विकास के लिए योगी सरकार की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आज पूरी जनता कह रही है, यूपी प्लस योगी, बहुत है उपयोगी। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास को गति देगा। इससे एयरपोर्ट, मेट्रो, वाटरवेज, डिफेंस कॉरिडोर भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पहले के मुकाबले ज्यादा बिजली दी है।

उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में यहां सरकार बनने से पहले पश्चिम यूपी में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी, इससे जनता भलीभांति परिचित है. पहले यहां क्या कहते थे? दिया बरे तो घर लौट आओ! आज जब जब माफिया पर बुल्डोजर चलता है, तो दर्द उसे पालने-पोसने वाले को होता है. इसीलिए यूपी की जनता योगी सरकार को ही चाहती है।

Exit mobile version