PM Modi Vaccine
PM Modi Vaccine

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। एम्स नई दिल्ली में उन्होंने कोवैक्सिन की दूसरी डोज लगवाई। इससे पहले 1 मार्च को उन्होंने पहली डोज लगवाई थी। पीएम ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हुए वैक्सीन लगवाने की अपील की। इसी के साथ उन्होंने लिखा कि वैक्सीनेशन उन चंद तरीकों में से है जिसके जरिए कोरोना वायरस को हराया जा सकता है। अगर आप वैक्सीन लगवाने की एलिजिबिलिटी को पूरा कर चुके हैं तो तुरंत ही वैक्सीन लगवा लें।

पीएम मोदी को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वाली सिस्टर नेहा शर्मा और पुड्डूचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने बताया कि पीएम ने उनसे बातचीत की। सिस्टर बताती हैं कि यह उनके लिए यादगार पल था कि उन्हें पीएम से बात करने और उन्हें वैक्सीन लगाने का मौका मिला। निवेदा कहती हैं कि मैंने पीएम को कोवैक्सिन की पहली डोज दी थी। आज दोबारा उनसे मिलने और टीका लगाने का मौका मिला। जिसके बाद वह बेहद खुश हैं। पीएम ने उनसे बात कर उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।