prime minister museam

PM नरेंद्र मोदी आंबेडकर जयंती के मौके पर नवनिर्मित प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री संग्रहालय भ्रमण के लिए पहला टिकट खरीदा। देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को समर्पित यह म्यूजियम 15,600 वर्ग मीटर क्षेत्र में, करीब217 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस संग्रहालय में दो ब्लॉक हैं। पहला ब्लॉक तत्कालीन तीन मूर्ति भवन और ब्लॉक 2 नया भवन। यहां देश के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के जीवन और उनके कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की जानकारी दी गई है।

इस म्यूजियम के माध्यम से आजाद भारत की सभी सरकारों के कामकाज और देश के समृद्ध लोकतांत्रित इतिहास को दर्शाया गया है। मोदी करीब 11 बजे तीन मूर्ति भवन में नेहरू स्मारक एवं संग्रहालय पहुंचे जहां केन्द्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने उनका स्वागत किया। आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव के दौरान शुरू हुए इस संग्रहालय में स्वतंत्रता के पश्चात सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और योगदान के माध्यम से लिखी गई भारत की गाथा का वर्णन किया गया है। आपको बता दें कि पहले इसे नेहरू मेमोरियल के नाम से जाना जाता था।

संग्रहालय के लिए जानकारियों को प्रसार भारती, दूरदर्शन, फिल्म प्रभाग, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, भारतीय एवं विदेशी मीडिया संगठनों, विदेशी समाचार एजेंसियों आदि जैसे संस्थानों के संसाधनों/संग्राहकों के माध्यम से एकत्र किया गया है। अभिलेखागार के उचित उपयोग, कुछ व्यक्तिगत वस्तुएं, उपहार और यादगार वस्तुएं (सम्मान पत्रों, सम्मान, प्रदान किए गए पदक, स्मारक टिकट, सिक्के आदि) और प्रधानमंत्रियों के जीवन के विभिन्न पहलुओं को एक दर्शाया गया है।

होलोग्राम, वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी, मल्टी-टच, मल्टीमीडिया, इंटरेक्टिव कियोस्क, कम्प्यूटरीकृत काइनेटिक मूर्तियां, स्मार्टफोन एप्लिकेशन, इंटरेक्टिव स्क्रीन, अनुभवात्मक इंस्टॉलेशन आदि प्रदर्शनी सामग्री को अत्यधिक संवादात्मक और आकर्षक रूप प्रदान करते हैं। लोगों को अपनी पसंद के पूर्व या मौजूदा प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल तकनीक से तस्वीर खिंचाने की सुविधा होगी।

Join Telegram

Whatsapp

Loading