Home National बाबा साहेब अंबेडकर को उनके जयंती पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने...

बाबा साहेब अंबेडकर को उनके जयंती पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने इस तरह किया याद

Ambedker Jayanti

आज पूरा देश डॉ.भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी डॉ.भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्‍पी, बाबासाहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। डॉ.अंबेडकर ने समतामूलक न्‍यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज हम उनके जीवन तथा विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्‍प लें।

राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डॉ.भीमराव अंबेडकर को याद किया। पीएम मोदी ने कहा, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा ।

Exit mobile version