Home National पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा इस वजह से जारी, मचा हुआ है...

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा इस वजह से जारी, मचा हुआ है तांडव

bangal

Report by Manisha:

विधानसभा चुनाव को लेकर देश के पांच राज्यों में उत्साह तेज है लेकिन सभी की निगाहें पश्चिम बंगाल पर टिकी हैं। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राज्य में राजनीतिक हिंसा बढ़ती जा रही है। यहां बीजेपी और टीएमसी में सत्ता की जंग के बीच कूचबिहार के दिनहाटा में भाजपा कार्यालय के पास के पार्टी के मंडल अध्यक्ष का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि “यह एक पूर्व-नियोजित हत्या है। वे चाहते हैं कि हम यानी भाजपा कार्यकर्ता डर के मारे घरों में बैठें, लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।”

बता दें कि पहले भी सोनपुर जो की कोलकाता से सटे है यहाँ एक बीजेपी कार्यकर्ता विकास नस्कर का शव पेड़ से लटकता मिला था। बीजेपी ने कहा है कि विकास नस्कर की हत्या कर दी गई है। वह बूथ नंबर 57 का बीजेपी का कार्यकर्ता था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि विकास नस्कर को टीएमसी के गुंडों ने मारकर उसके शव को रस्सी के सहारे पेड़ से टांग दिया। ऐसा दिखाने की कोशिश की गयी है मानो विकास ने आत्महत्या की है।

वहीं पिछले दस सालों से बंगाल में बीजेपी सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने की पुरजोर कोशिश कर रही है। पार्टी ने राज्य के चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों समेत दिग्गज नेताओं की पूरी फौज उतार दी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 27 मार्च से शुरू होगा। मतदान आठ चरणों में 29 अप्रैल तक चलेगा जिसके बाद दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Exit mobile version