बुधवार, 24 अगस्त को बिहार विधानसभा में हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद महागठबंधन की सरकार ने विश्वास मत साबित कर जीत हासिल कर ली। इस दौरान महागठबंधन के नेताओं और अपोजिशन में बैठी भाजपा नेताओं के बीच काफी बात विवाद हुआ। लेकिन इन सब से पहले 24 अगस्त को बिहार विधानसभा में में बुलाये गए विशेष सत्र के दौरान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने भाषण के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। और सभा की कार्रवाई को 2 बजे तक स्थगित कर दी गयी थी। जिसके बाद 2 बजे एक बाद सभा की कार्रवाई शुरू हुई और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन सरकार ने सभा में विश्वास मत को जीता।
अब जब बिहार में महागठबंधन (Mahagathbandhan) की नीतीश कुमार सरकार (Nitish Kumar Government) ने विश्वास मत प्राप्त कर लिया है। तो अब बारी है विधानसभा के स्पीकर के चुनाव की है। और इस पद के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Chaudhary) ने आज स्पीकर पद के लिए नामांकन किया है।
आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी ने गुरुवार, 25 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा रामचंद्र पूर्वे ने भी विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए नामांकन किया है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मंत्री विजय चौधरी समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे। बता दें कि नए स्पीकर का निर्वाचन शुक्रवार, 26 अगस्त को होगा। इसके लिए विधानसभा के विशेष सत्र की अवधि बुधवार को ही 26 अगस्त तक बढ़ा दी गई।










































