Aparna Yadav

उत्तर प्रदेश में जल्द हीं विधान सभा चुनाव होने वाला है। इसी बीच मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बीजेपी में शामिल हो गई हैं। अपर्णा की इस पार्टी से जुड़ने से सियासत में एक बड़ी हलचल हो गयी है। उनको यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अपर्णा यादव की एंट्री से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को तगड़ा झटका लगा है। अपर्णा, मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्होंने लखनऊ छावनी से सपा के टिकट पर 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा। वह भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) से 33,796 मतों के अंतर से हार गईं।

1 जनवरी 1990 को जन्मी अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रहे हैं। अपर्णा ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री ली है। अपर्णा और प्रतीक की मुलाकात स्कूल के दिनों में ही हुई थी। साल 2010 में दोनों की सगाई हुई और 2011 में शादी हुई। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम प्रथमा है।

Join Telegram

Join Whatsapp