Home National देहरादून में प्रधानमंत्री ने की सौगातों की बौछार

देहरादून में प्रधानमंत्री ने की सौगातों की बौछार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 18,000 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (Delhi-Dehradun Economic Corridor) सहित 11 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। ये कॉरिडोर 8300 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इस गलियारे के बन जाने के बाद दिल्ली से देहरादून जाने के समय में काफी कमी आएगी।

दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे में 500 मीटर के अंतराल पर वर्षा जल संचयन और 400 से अधिक पानी के रिचार्ज प्वाइंट की व्यवस्था भी होगी। इस गलियारे में हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, शामली, यमुनानगर, बागपत, मेरठ और बड़ौत से सम्पर्क के लिए सात प्रमुख इंटरचेंज होंगे। ऋषिकेश स्थित लक्ष्मण झूला के निकट गंगा नदी पर एक पुल का निर्माण किया जाएगा। देहरादून में बच्चों की यात्रा के लिए सड़कों को सुरक्षित बनाने के मकसद से ‘‘चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट” की आधारशिला भी रखी गयी।

उन्होंने देहरादून में चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट, जलापूर्ति, सड़क और जल निकासी व्यवस्था के विकास, श्री बद्रीनाथ धाम और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और हरिद्वार में एक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखी। उन्होंने सात परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो क्षेत्र में पुराने भूस्खलन की समस्या से निपटने, देवप्रयाग से श्रीकोट तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना और ब्रह्मपुरी से कोडियाला तक NH-58 पर यात्रा को सुरक्षित बनाने पर ध्यान केंद्रित करती हैं।

Exit mobile version