Home National गोवा मुक्ति दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री देंगे गोवा को सौगात

गोवा मुक्ति दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री देंगे गोवा को सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज गोवा का दौरा करेंगे, जिसमें आज वो गोवा में कई सारे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता को चिह्नित करने के लिए हर साल आज यानी की 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस (Goa Liberation Day) मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री आयोजित समारोह में ‘ऑपरेशन विजय’ के स्वतंत्रता सेनानियों और दिग्गजों को सम्मानित करेंगे।

वह पुनर्निर्मित फोर्ट अगुआड़ा जेल संग्रहालय, गोवा मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल, मोपा हवाई अड्डे पर विमानन कौशल विकास केंद्र और डाबोलिम-नावेलिम, मडगांव में गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ वह गोवा में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ट्रस्ट के इंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लीगल एजुकेशन एंड रिसर्च की आधारशिला भी रखेंगे।

स्वदेश दर्शन योजना के तहत अगुआड़ा किला जेल संग्रहालय को विरासत पर्यटन स्थल के रूप में पुनर्विकास, 28 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। लगभग 220 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल, 33 विशिष्टताओं में ओपीडी सेवाओं, नवीनतम निदान और प्रयोगशाला सुविधाओं सहित आधुनिक चिकित्सा बुनियादी ढांचे से लैस है।

Exit mobile version