Priyanka_Yogi
Priyanka_Yogi

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा ने यूपी के मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रियंका का कहना है कि सीएम योगी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियां कर रहे हैं और उनका दफ्तर कोरोना से होने वाली मौतों का गलत आंकड़ा दे रहा है।

प्रियंका ट्वीट कर कहा कि ‘मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री Covid+ व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों में जा रहे हैं, उनका कार्यालय कोविड से होने वाली मौतों के गलत आंकड़ें दे रहा है, खबरों के अनुसार लखनऊ के शवदाहगृह एवं अस्पतालों में लंबी वेटिंग है, लोगों में दहशत है।

प्रियंका ने कहा कि जिनका कार्य जवाबदेही और पारदर्शिता का है वो खुद गैरज़िम्मेदार साबित हो रहे हैं। संकट के समय नेताओं को सत्यता और सही आचरण का उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।