आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानलभा चुनाव से पहले 30 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले 10 उम्मीदवारों की सूची जारी हो चुकी है। यानि AAP 40 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इस लिस्ट में कुछ उम्मीदवारों को दोबारा टिकट मिला है। इनमें डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, डॉ. रवजोत सिंह, दलजीत सिंह भोला गरेवाल, जगदीप सिंह काका बराड़, गुरदित सिंह सेखों, जीवन सिंह संगोवल और हरभजन सिंह शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। पार्टी ने लिखा कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार रहे, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए हमारे उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट इस प्रकार है।
लिस्ट में हुए शामिल
- विभूति शर्मा (पठानकोट)
- रमन बहल (गुरदासपुर)
- शमशेर सिंह (दीनानगर)
- जगरूप सिंह सेखवां (कादियां)
- शैरी कलसी (बटाला)
- बलबीर पन्नू (फतेहगढ़ चूड़ियां)
- कुंवर विजय प्रताप (अमृतसर नॉर्थ)
- डॉ. इंद्रबीर निज्झर (अमृतसर साउथ)
- लालजीत भुल्लर (पट्टी)
- बलकार सिंह (करतारपुर)
- डॉ. रवजोत (शाम चौरासी)
- ललित मोहन बल्लू पाठक (नवांशहर)
- अनमोल गगन मान (खरड़)
- दलजीत भोला ग्रेवाल (लुधियाना ईस्ट)
- कुलवंत सिद्धू (आत्म नगर)
- मनविंदर ग्यासपुरा (पायल)
- नरेश कटारिया (जीरा)
- जगदीप काका बराड़ (श्री मुक्तसर साहिब)
- गुरदित्त सेखों (फरीदकोट)
- बलकार सिद्धू ( रामपुरा फूल)
- नीना मित्तल (राजपुरा)
- हरमीत पठानमाजरा (सनौर)
- समाना (चेतन सिंह)
- लुधियाना नॉर्थ (मदन लाल बग्गा)
- गिल (जीवन सिंह संगोवाल)
- लंबी (गुरमीत सिंह खुडि्डयां)
- गुरलाल घनौर (घनौर)
- लाभ सिंह उगोके (भदौड़)
- लाल चंद कटारूचक ( भोआ)
- हरभजन सिंह ईटीओ (जंडियाला)