Home National Purvanchal Expressway: उत्तर प्रदेश की तरक्की का नया रास्ता बनकर हुआ तैयार

Purvanchal Expressway: उत्तर प्रदेश की तरक्की का नया रास्ता बनकर हुआ तैयार

उत्तर प्रदेश ने तरक्की का एक नया रास्ता बना लिया है। दरअसल, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) का उद्घाटन किया। लगभग 22500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। इस एक्सप्रेस-वे की स्पीड लिमिट 100 किमी/घंटा होगी।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 341 किलोमीटर लंबा है। यह लखनऊ-सुल्तानपुर रोड (एनएच-731) पर स्थित गांव चौदसराय, जिला लखनऊ से शुरू होता है और यूपी-बिहार सीमा से 18 किमी पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर स्थित गांव हैदरिया पर समाप्त होता है। यह एक्सप्रेस-वे 6 लेन चौड़ा है जिसे भविष्य में 8-लेन तक बढ़ाया जा सकता है।

ये एक्सप्रेस-वे 9 जिलों लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर से होकर निकलेगा। इस एक्सप्रेस-वे पर 18 फ्लाईओवर, 7 रेलवे ओवरब्रिज, 7 दीर्घ सेतु, 104 लघु सेतु, 13 इंटरचेंज, 5 रैम्प प्लाजा, 271 अंडरपासेज और 525 पुलियों का निर्माण कराया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2018 में आजमगढ़ से इस एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी थी।

Exit mobile version