Home National पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की बेटी इस जगह से लड़ेंगी चुनाव

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की बेटी इस जगह से लड़ेंगी चुनाव

p.v narsihma

Report by Manisha:

सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की बेटी एस वानी देवी ने टीआरएस की उम्मीदवार के तौर पर तेलंगाना विधान परिषद के लिए हैदराबाद-रंगा रेड्डे- महबूबनगर स्नातक सीट से अपना नामांकन दायर किया है। टीआरएस सूत्रों के मुताबिक जब वह रिटर्निंग अधिकारी के यहां नामांकन दायर करने गईं उस समय टीआरएस संसदीय दल के नेता के केशव राव और अन्य नेता तब उनके साथ थे। सोमवार को निवर्तमान एमएलसी और भाजपा उम्मीदवार एन. रामचंदर राव ने भी अपना नामांकन दाखिल किया तेलंगना राष्ट्र समिति यानी टीआरएस ने रविवार को वानी की उम्मीदवारी का ऐलान किया था। वह एक कलाकार और शिक्षाविद हैं। 14 मार्च को इस सीट पर चुनाव होगा।

Exit mobile version